World aids day :1 december 2019

         

       World Aids Day- 1 December

                ( कम्युनिटीज मेक द डिफरेंस)



एच आई वी / एड्स क्या है?

Aids/Hiv - Acquired immune defeciency syndrome
 एच आई वी एक तरह का वायरस है जो कि मनुष्य के अन्दर पहुँच कर उसकी प्रतिरोधक क्षमता को क्षति पहुचाता है ।प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर हो जाने से मनुष्य अनेक प्रकार के संक्रमण से ग्रसित हो जाता है और सही समय पर इलाज ना करने से  एड्स का रूप ले लेता है  और यहाँ तक कि लोगो को जान से हाँथ धोने पड़ते हैं।

विश्व एड्स डे  डब्लू. एच. ओ द्वारा 1988 में 1 दिसंबर को घोषित किया गया। इस बार 31 वा विश्व एड्स दिवस मनाया गया है जिसकी थीम 'कम्युनिटीज मेक द डिफरेंस' हौ।' एड्स डे 2018 की थीम 'know your status' थी।
डब्लू.एच. ओ द्वारा इस थीम जे दो मुख्य उद्देश्य रखे गया-
1. लोगों को प्रेरित करना कि वे अपना एच. आई. वी संक्रमण की स्थिति का पता कर के ,जाँच, बचाव, और इलाज करवाये।

2. पालिसी निर्माणकर्ता से 'हेल्थ फ़ॉर आल' को ध्यान में रखते हुए टी. बी ,हेपेटाइटिस आदि का इलाज भी उप्लब्थ करने की गुजारिश की।

लक्षण

कमज़ोरी,बुखार, गले मे कड़वाहट, वज़न में कमी, रात में पसीना, थकान, हमेशा संक्रमित रहना, पेट मे दर्द गले में सूजन।

कैसे फैलता है

1. यौन संबंध बनाते समय सावधानी ना बरतना।

2. संक्रमित सुई से ।

3.गर्भवती माँ से उसके होने वाले बच्चे को।

इलाज

अपना पार्टनर बार बार ना बदले, यौन संबंध बनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें, ड्रग्स ना लें, खून को चढ़वाते समय उसकी जांच करवा लें(संक्रमित खून), मरीजों को कच्चा खाने से परहेज करना चाहिए तथा जितना हो सके उबला/पका खाना चाहिए, खाने में फलों को स्थान दें , सरकार के द्वारा मुफ़्त इलाज तथा दवाईओं का लाभ ले, अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जगह दे,

मिथक

1.एच आई वी संक्रमित व्यक्ति जे साथ रहने से एड्स का फैलना

सच- एच आई वी संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से,साथ खाने से,साथ काम करने से  एड्स नई फैलता।

2. पानी पीने से

सच - एच आई वी संक्रमित व्यक्ति का झूठा पानी पीने से संक्रमण नहीं फैलता।

3. आपको किसी भी अन्य व्यक्ति से संक्रमण फैल सकता है
    
सच - एक संक्रमित व्यक्ति से ही दूसरे व्यक्ति को एच आई वी फैलता है।

4. मच्छर के काटने से एच आई वी फैलता है

सच- मच्छर के काटने से एच आई वी नहीं फैलता ,मच्छर के काटने से मलेरिया इतियादी रोग फैलते हैं।
World aids day :1 december 2019 World aids day :1 december 2019 Reviewed by Annu on November 30, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.