World yoga day - 21 june

                      विश्व  योग दिवस

                            (21 जून)


                            

       विश्व योग दिवस 21 जून को  प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
21 जून को विश्व का सबसे लंबा दिन होता है। लोगो की आयु योग करने से  लम्बी होती है।  विश्व  योग दिवस 21 जून 2015 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। योग को विश्व  स्तर पर महत्व दिलाने  की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सयुंक्त राष्ट्र महासभा  2014 में की थी।  





योग 

योग का अर्थ है जोड़ना, एकत्व अथवा एकाकार

शरीर, मन,चित, अहंकार से अलग होकर परमात्मा का साक्षात्कार ही योग है।
वर्तमान के भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव होना आम बात हो गयी है।हर 2,3 व्यक्ति तनाव या डिप्रेशन का शिकार है ।वह एन्टी डिप्रेसेंट के लिए डॉक्टर की क्लीनिक के चक्कर काटता रहता है। ऐसे में योग अति लाभदायक है।योग करने से मन शुद्ध तथा शरीर स्वस्थ रहता है। कहा  भी जाता है कि योग बनाये निरोग। योग बच्चे से लेकर एक वृद्ध के लिए तक लाभदयाक होता है।
योग चार प्रकार के होते हैं:- राज योग,भक्ति योग,कर्म योग, ज्ञान योग। योग दर्शन के प्रतिपादक पतंजलि है।


कुछ महत्वपूर्ण आसान और प्राणायाम

1.कपालभाती




कपालभाती प्राणायाम पेट के सभी प्रकार के रोगों में लाभदायक होता है,चर्बी को कम करता है,लिवर को स्वस्थ रखता है,पाचन क्रिया को स्वाथ बनाये रखता है। कफ,दमा, स्वास,


2. अनुलोम विलोम


अनुलोम विलोम स्वास से संबंधी सभी बिमारिओ से हमे बचा कर रखता है।  नस नाडिया शुद्ध करना,शरीर को फुर्तीला और तेजस्वी बनाता,भूख बढ़ाना, रक्त शुद्ध करता है।

3.वक्रासन


रीढ़ की हड्डी के लिए लाभदायक, मधुमेह में लाभदायक, वजन कम करने ,कमर दर्द में रामबाण ,पाचन करिये में लाभदायक।

4.भुजंगासन



 रीढ़ की हड्डी के लिए,पीठ में लचीलापन ,पेट की चर्बी कम करने में,बाजुओं को मजबूत बनाना,गर्दन की नसों को लचीला बनाने में,फेफड़ों की शुद्धि में लाभदायक।

5.सर्वांगासन



 थाइरोइड को सक्रिय बनाने में ,मोटापा को कम करने,दुर्बलता को हटाने के, एड्रिनल, डिम्ब तथा शुक्र को सक्रिय रखने ,ग्रंथियों को सबल बनाने में लाभदायक।

6.गोमुखासन


  अंडकोष में वृद्धि,धातु रोग,मूत्र रोग,स्त्री रोग में आराम,यकृत, गुर्दे,वक्ष को बल प्रदान करने में  लाभदायक।

महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण योगासन

पीठ में दर्द, कमर दर्द,कलाइयों की मजबूती  -भुजंगासन 

 थाइरोइड की समस्याओं के लिए-उज्जयी प्राणायाम

माताओं और बहनों में अक्सर देखा जाता है कि उन्हें सिर दर्द,पेट दर्द,हेमोग्लोबिन की कमी,चेहरे पे काले धब्बे होना,जोड़ो में दर्द,पीरियड में ज्यादा दर्द होना,पीरियड्स न आना,हार्मोनल बैलेंस बिगड़ना,ब्रैस्ट में गांठे, यूटेरस फाइब्रॉइड,ओवरीज में सिस्ट का होना,टुमौर आदि जैसी समस्या रहती है। ऐसे में महिलाओं को सुबह शाम आधा आधा घंटा कपालभाति और अनुलोम विलोम करना चाहिए।
इन दोनों प्राणायाम को करने से महिलाओं में उपरलिखित समस्याओं की शिकायत कभी नही होगी।


बच्चों के लिए कुछ महत्वपूर्ण योगासन

लंबाई

बच्चों के लम्बाई सही तरीके से बढ़े इसके लिए कुछ आसान इस प्रकार है- सर्वांगासन, हलासन,चक्रासन, शीर्षासन



एकाग्रता

बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता होना उनके भावी जीवन के लिए अति आवश्यक होती है। अतः एकाग्रता के लिए निम्न लिखिये आसान है
गरुड़ासन ,वृक्षासन, पादहस्तासन




World yoga day - 21 june World yoga day - 21 june Reviewed by Annu on June 20, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.