Vinod Agrawal Bhajan Singer Passes away at the age of 63

Vinod Aggraval Bhajan Singer Passes away at the age of 63



विनोद अग्रवाल 

1955 में दिल्ली में जन्मे विनोद जी कृष्ण भक्त थे और इसी कारण मथुरा के वृंदावन में ही बस।  विनोद जी का मंगलवार को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण देहांत हो गया।  रविवार को सीने में दर्द होने पर उन्हें मथुरा के नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।


विनोद अग्रवाल का जीवन परिचय 

विनोद जी 1500 से ज्यादा लाइव शो कर चुके है जिनमे से कई तो  ब्रिटैन , स्विटज़रलैंट, इटली, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा जैसे देशो में भी थे। 

उनके कुछ प्रमुख भजन है -

  • राधिका गोरी से 
  • हर साँस में 
  • हे गोविन्द 
  • हरे कृष्णा हरे रामा 
  • रूप सलोना देख के श्याम का 
  • अाजा आजा रे कन्हई 
  • श्री राधा हमारी गोरी गोरी 
  • सांवरे सांवरे 
  • चले आओ 
  • मेरे दिल में रहने वाले 

उनके कुछ प्रमख एल्बम है 

  • आओ श्यामजी 
  • नंदोत्सव 
  • कृष्ण कृपा 
  • सांवरे घनश्याम 
  • छुपे बैठे हो कन्हैया 
डॉक्‍टर विनोद अग्रवाल व्‍यवसायी परिवार से ताल्‍लुक रखते थे लेकिन भगवान कृष्‍ण की भक्‍ति में वह भजन गायक बन गए। वह कनाडा की मैकगिल यूनिवर्स‍िटी में 1978 से 1992 तक प्रोफेसर भी रहे थे। यहां वह कंप्‍यूटर साइंड ड‍िपार्टमेंट में थे। इसके बाद उन्‍होंने लॉजिक विजन कंपनी की स्‍थापना की। ये कंपनी देश की पहली टेक्‍नोलॉजी आईपीओ कंपनी थी। इसके बाद उन्‍होंने यह कंपनी छोड़ दी और एक नई कंपनी सेम इंड‍िया की शुरुआत की। 

ब‍िरला इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी से इंजीनियरिंग की ड‍िग्री हासिल करने वाले विनोद अग्रवाल University of Pittsburgh ने साइंस में मास्‍टर्स थे। इतना ही नहीं उन्‍होंने The Johns Hopkins University से पीएचडी भी की थी।

उन्होंने मथुरा के नयति अस्पताल में सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर उनके पुष्पांजलि बैकुंठ स्थित गोविंद की गली आवास पर लाया गया, यहां दोपहर एक बजे अंतिम दर्शन के लिए विनोद अग्रवाल का पार्थिव शरीर रखा जाएगा। नीचे हॉल में भजन का कार्यक्रम चल रहा है। 3 बजे वृन्दावन में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Vinod Agrawal Bhajan Singer Passes away at the age of 63 Vinod Agrawal Bhajan Singer Passes away at the age of 63 Reviewed by Janhitmejankari Team on November 06, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.