Faizabad hua ayodhya

                 

              Ayodhya:the Ramnagri


सरयू नदी के किनारे बसी अयोध्या नगरी जिसे हम रामनगरी के नाम से भी जानते है में मंगलवार को दीपोत्सव ने मानो त्रेता युग को जीवंत कर दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्य दीपोत्सव पर प्रतीक रूप में राम को राजगद्दी पे बैठाने के बाद नगरवासियों को निहाल करने में कोई कसर न छोड़ी। राम मंदिर के निर्माण की उम्मीदों में दीप तो प्रजवलित हुई साथ ही योगी जी ने फैज़ाबाद जिले का नाम बदल कर अयोध्या करने की भी घोषणा की ताकि अयोध्या की उपेक्षित न रह जाये।

         6 नवंबर को भगवान राम के लिए बावलापन सड़को पर उतर आया। राम कथा पार्क में पुष्पक विमान के रुप मे हेलीकॉप्टर से राम जी माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ उतरे।वहाँ पर हजारों नगरवासी उनके स्वागत के लिए एकत्रित थे। इस समारोह की अतिथि दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग-सुक थीं जिन्होंने इस उत्साह हो बढ़ावा दिया और भारत के साथ अपने रिश्ते को मजबूत किया।यहाँ से पूरी दुनिया में शांति का संदेश पहुँचाया।


        योगी जी ने लोगों की भावनाओं को ख्याल में रखते हुए यह संकेत दिया कि उनकी प्राथमिकता  में राम मंदिर है।  योगी जी ने भगवान राम जी की भव्य मूर्ति की स्थापना की बात कही। योगी जी नई विकास को ही रामराज बताया। योगी जी ने दीपोत्सव पर कई घोषणाये की जिनका मुख्य लक्ष्य अयोध्या का विकास है।
कुछ घोषणाएँ इस प्रकार है:-

1.फैज़ाबाद जिले का नाम अब अयोध्या होगा।

2.जिला मुख्यालय से सटे निर्णनाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम राजश्री दशरथ मेडिकल कॉलेज होगा।

3.जिला मुख्यालय के करीब प्रस्तावित एयरपोट का नाम भगवान राम एयरपोर्ट होगा।

176 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। योगी जी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनकपुर से अयोध्या के बस सेवा शुरू करके भारत-नेपाल के रिश्तों को मज़बूती प्रदान की है। प्रधानमंत्री रामायण सर्किट के जरिये जनकपुर और अयोध्या को जोड़ रहें है।
    इन सभी घोषणाओं जे बाद सरयू नदी की पूजा की गई।दीपोत्सव पर सरयू घाटों, राम की पैड़ी पर तीन लाख दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया।इसके लिए राम की पैड़ी तथा सरयू घाटों को चमकाने  का काम महीनों पूर्व ही आरम्भ हो गया था।

    अयोध्या का इतिहास

राजा दशरथ सरयू किनारे बसे इस अयोध्या नगर के राजा थे। उनके 4 पुत्र थे जिनमें राम सबसे बड़े थे।राम को ही पुरुषोत्तम कहा गया क्योंकि वे परुषों में उत्तम थे ।उनके जीवन मे बहुत उतार -चढ़ाव आये परंतु उन्होंने कभी भी अपना धैर्य न खोया।

 राम मंदिर विवाद का इतिहास


1528 में अयोध्या में मुस्लिम बादशाह बाबर ने बाबरी मस्जिद बनवाई जो जी भगवान राम के जन्मस्थल पे बना था। तब से लेकर अभी तक यह राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का विवाद चला रहा है।



Faizabad hua ayodhya Faizabad hua ayodhya Reviewed by Annu on November 09, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.