18 November Some Important events of History

आज 18 नवंबर है - आइये  देखते है इतिहास की कुछ प्रमुख घटनाएं जो  आज ही घटित हुई थी -


1. 1497 वास्को डी गामा 'केप ऑफ़ गुड होप ' पहुंचा था -

केप ऑफ़ गुड होप साऊथ अफ्रीका में स्थित है जो की भारत आने के रस्ते में पड़ा था।  आपको बता दें की वास्को डा गामा पहला यूरोपी था जो समुद्री रस्ते से भारत आया था। वो 20 मई 1498 को भारत पहुंचा था।  

2 .  1910 महान क्रन्तिकारी बटुकेश्वर दत्त का जन्म 


बटुकेश्वर दत्त और भगत सिंह ने 8 अप्रैल 1929 को सेंट्रल असेंबली में बम फोड़ा था और एटीएम समर्पण किया था। बटुकेश्वर दत्त को फांसी की सजा हुई थी। इनकी मृत्यु 20 जुलाई 1965 में नई दिल्ली में हुई थी। बटुकेश्वर दत्त जो साधारणतः बी.के. दत्त, बट्टू और मोहन के नाम से भी जाने जाते थे, वे गोष्ठ बिहारी दत्त के बेटे थे। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के बुर्द्वान जिले के ओअरी गाँव में 18 नवम्बर 1910 को हुआ था। कवनपोर के पी.पी.एन. हाई स्कूल से वे ग्रेजुएट हुए।

3.  1911 भारत में मुफ्त प्राथमिक शिक्षा पर पहला बिल 

गोपाल कृष्ण गोखले ने 6 से 10 वर्ष के बच्चों फ्री और कंपल्सरी शिक्षा का बिल लेजिस्लेटिव कौंसिल  में प्रस्तावित किया था।  यह बिल पास नहीं हो पाया  था। 


4.  1972   बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित हुआ था -

गुजरात नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी 1948 से कैंपेन चला कर जवाहरलाल नेहरू पर जोर डाल  रही थी शेर को राष्ट्रीय पशु घोसित करने के लिए। 1972 के पहले तक शेर ही भारत का राष्ट्रीय पशु था। लेकिन शेर  बजाय बाघ को चुनने का कारण क्या था ??




शेर भारत में सिर्फ गीर नैशनल पार्क में पाए जाते है और बाघ भारत के 16 राज्यों में। यही प्रमुख कारण था शेर की जगह बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का।  

ताजा आकड़ो के अनुसार विश्व भर में सिर्फ 3890 बाघ जीवित रह गए है जिनमे से 2226 बाघ भारत में है। पिछले 100 वर्षों में बाघों की जनसँख्या में 97% की कमी हुई है। 


ज्ञान बांटने से बढ़ता है इसलिए इसे शेयर करते रहें। 


























18 November Some Important events of History 18 November Some Important events of History Reviewed by Janhitmejankari Team on November 16, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.