इंदिरा गाँधी - भारत की लौह स्त्री First women Prime Minister of India



इंदिरा गाँधी - भारत की लौह स्त्री 




इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी (19 नवंबर 1917- 31 अक्टूबर 1984) वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमंत्री रहीं और उसके बाद 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे भारत की प्रथम और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। इन्दिरा का जन्म 19 नवम्बर 1917 को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नेेेहरु परिवार में हुुआ था। उनके पिता का नाम जवाहर लाल नेहरू  और माता कमला नेहरू थीं। इंदिरा को गांधी उपनाम उनको फ़िरोज़ गांधी के संग विवाह के उपरांत प्राप्त हुुुआ। 
उन्होंने इकोले नौवेल्ले, बेक्स (स्विट्जरलैंड), इकोले इंटरनेशनेल, जिनेवा, पूना और बंबई में स्थित प्यूपिल्स ओन स्कूल, बैडमिंटन स्कूल, ब्रिस्टल, विश्व भारती, शांति निकेतन और समरविले कॉलेज, ऑक्सफोर्ड जैसे प्रमुख संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की। उन्हें विश्व भर के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था।1934–35 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात, इन्दिरा ने शांतिनिकेतन में रबीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित विश्व भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ही इन्हे "प्रियदर्शिनी" नाम दिया था। जब इंदिरा गांधी समरविले कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दाखिल हुईं,इस समय के दौरान इनकी अक्सर फिरोज़ गाँधी से मुलाकात होती थी, जिन्हे यह इलाहाबाद  से जानती थीं और जो लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स  में अध्ययन कर रहे थे। अंततः 16 मार्च 1942 को आनंद भवन, इलाहाबाद में एक निजी आदि धर्म ब्रह्म वैदिक समारोह में इनका विवाह फिरोज़ से हुआ।
शैक्षिक पृष्ठभूमि के कारण उन्हें कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा विशेष योग्यता प्रमाण दिया गया।श्रीमती इंदिरा गांधी शुरू से ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं।बचपन में उन्होंने ‘बाल चरखा संघ’ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी की सहायता के लिए 1930 में बच्चों के सहयोग से ‘वानर सेना’ का निर्माण किया।  ऑक्सफ़ोर्ड से वर्ष 1941 में भारत वापस लौटने के बाद वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गयीं। सितम्बर 1942 में उन्हें जेल में डाल दिया गया। 1947 में इन्होंने गाँधी जी के मार्गदर्शन में दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य किया।
1950 के दशक में वे अपने पिता के भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान गैरसरकारी तौर पर एक निजी सहायक के रूप में उनके सेवा में रहीं। अपने पिता की मृत्यु के बाद सन् 1964 में उनकी नियुक्ति एक राज्यसभा सदस्य के रूप में हुई। इसके बाद वे लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना और प्रसारण मत्री बनीं। वह 1964-1966 तक सूचना और प्रसारण मंत्री रहीं। इसके बाद जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक वह भारत की प्रधानमंत्री रहीं। साथ-ही-साथ उन्हें सितम्बर 1967 से मार्च 1977 तक के लिए परमाणु ऊर्जा मंत्री बनाया गया।उन्होंने 5 सितंबर 1967 से 14 फ़रवरी 1969 तक विदेश मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला। श्रीमती गांधी ने जून 1970 से  नवंबर 1973 तक गृह मंत्रालय और जून 1972 से मार्च 1977 तक अंतरिक्ष मामले मंत्रालय का प्रभार संभाला। जनवरी 1980 से वह योजना आयोग की अध्यक्ष रहीं। 14 जनवरी 1980 में वे फिर से प्रधानमंत्री बनीं। 
1971 के भारत पाक  युद्ध में जीत के बाद की अवधि  में अस्थिरता  की स्तिथी में उन्होंने वर्ष 1975 में आपातकाल लागू किया जो उनके और उनकी सरकार  के लिए काफी आलोचनात्मक रही| उन्होंने एवं कांग्रेस  पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में हार का पहली बार सामना किया | वर्ष 1980 में सत्ता में वापस लौटने के उपरान्त वह अधिकतर पंजाब के अलगाववादियों  के साथ बढ़ते हुए द्वंद्व में उलझी रहीं जिसकी वजह से आगे चलकर वर्ष 1984 में अपने ही अंगरक्षकों द्वारा उनकी राजनैतिक हत्या हुई | 
उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियाँ  प्राप्त की | उन्हें 1972 में भारत रत्न पुरस्कार , 1972 में  बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए मेक्सिकन अकादेमी पुरस्कार, 1953  में अमेरिका ने मदर पुरस्कार , कूट निति में उत्कृष्ट कार्य के लिए इटली ने इसाबेला डी एस्टे पुरस्कार और येल विश्विद्यालय ने हॉलैंड मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया। पशुओं के संरक्षण के लिए उन्हें 1971  अर्जेंटीना सोसाइटी द्वारा उन्हें सम्मानित उपाधि दी गयी।  उनके मुख्या प्रकाशनों में द इयर्स ऑफ़ चैलेंज , द ईयर्स ऑफ़ एंडेवर, इंडिया , इन्डे एवं लेखों और भाषणों के विभिन्न संग्रह शामिल है।    







Date of Birth : 19 November 1917 
Place of Birth : Allahabad, Uttar Pradesh
Parents : Jawaharlal Nehru (father) and Kamala Nehru (mother)
Spouse : Feroze Gandhi
Children : Rajiv Gandhi and Sanjay Gandhi
Education : International School of Geneva, Vishwabharati University, Shantiniketan; Somerville College, Oxford
Association : Indian National Congress
Movement : Indian Independence Movement
Political Ideology : Right winged, Liberal
Religious views : Hinduism
Publications : My Truth (1980), Eternal India (1981)
Passed Away : 31 October 1984

Memorial : Shakti Sthal, New Delhi
इंदिरा गाँधी - भारत की लौह स्त्री First women Prime Minister of India इंदिरा गाँधी - भारत की लौह स्त्री First women Prime Minister of India Reviewed by Janhitmejankari Team on October 31, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.