Indian Bamboo Flute

बांसुरी

एक साधारण बांस से इतना मधुर संगीत निकलना जिससे रोम रोम खिल उठे अपने आप में एक अद्भुत कला  है। यह कला भारत में कृष्णकाल से विद्यमान है।  जब श्री कृष्ण बांसुरी बजाते थे तो पूरा वृन्दावन उनकी बांसुरी में खो जाता था। गाय अधिक दूध देती थीं , जो गाय रास्ता भटक जाती थी वो बांसुरी सुन के वापस लौट आती थी।  सुनने में तो ये किसी चमत्कार से काम नहीं लगता लेकिन जब भी बांसुरी के राग कानो तक पहुंचते है मन मन्त्र मुग्ध हो जाता है। 

लेकिन जरुरी नहीं की हर बांसुरी से संगीत मधुर ही निकले। अगर बांसुरी बनाने में थोड़ी से चूक हो जाये तो वो बस एक बांस का टुकड़ा रह जाता है। अगर आपको बांसुरी बजाना सीखना है तो उसमे सबसे जरुरी होता है एक सही बांसुरी का चयन।  सही बांसुरी का ये मतलब  की वो दिखने में सुन्दर हो और महंगी मिले। सही बांसुरी का ये मतलब है की उसे सही मापदंड से बनाया गया हो। 

बांसुरी बनाना भी एक कला है। बांसुरी बनाने के लिए बांस के चयन से लेकर उसमे बने छेद की मोटाई तक सबकुछ मापदंड से बनता है।  इसके बाद हर स्केल की बांसुरी की लम्बाई और उसमे निकलने वाली ध्वनि को उचित  फ्रीक्वेंसी (frequency ) पे सेट किया जाता है।  अगर मै संक्षेप में कहूँ तो बांसुरी बनाना जितना आसान लगता है उतना आसान होता नहीं , मतलब ये बहुत कठिन होता है।  इसे बनाने में बहुत धैर्य और समय लगता है।  एक कुशल कलाकार जो इसमें पारंगत हो, वही अच्छी बांसुरी बना सकता है।

यही कारण है की ट्यूंड (tuned) बांसुरी की कीमत बहुत अधिक होती और सामान्य वर्ग के लोगो के लिए बांसुरी बजाना कठिन हो जाता है।
अगर कोई  flute  maker   ख्यातिप्राप्त है तो उसकी एक बांसुरी के लिए भी आपको कम से कम 2000 रूपए खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप प्रोफेशनल कॉन्सर्ट  फ्लूट लेंगे तो आपको 12000 तक भी खर्च करने पड़ते है।

लेकिन इन महंगी बांसुरी का विकल्प भी आपको मिल जायेगा।  हम ऐसे एक फ्लूट मेकर को जानते है जो आपको सस्ते में बांसुरी बना के दे सकते है।  ये कोई पेड प्रमोशन नहीं है।  पहले मुझे उनके बारे में पता नहीं था और इस कारण मैंने एक महंगी बांसुरी ली, मै ये लेख इसी लिए लिख रहा हूँ ताकि आपको उनके बारे में बता सकूँ। 

उनका नाम श्री दीपक सोनी है।  आप उनसे सीधे संपर्क कर सकते है।  दीपक जी बड़े विनम्र स्वाभाव के है और बहुत मेहनती है।  उनको संपर्क करने के लिए आप उनके व्हाट्सप्प पे संपर्क कर सकते है।  उनका नंबर है +91 99282 41003

आप उनसे customised  बांसुरी भी बनवा सकते है। 


आप चाहे तो उन्हें यूट्यूब पे भी फॉलो कर सकते है।  Youtube

 उनके द्वारा बनाई गयी  बांसुरी के कुछ चित्र

source: Sri Deepak Soni Ji



 आप उनसे  बैग भी ले सकते है जो आपको हर साइज का मिल जायेगा।  आप उसे अपने  हिसाब से भी बनवा सकते है। 


 


Indian Bamboo Flute Indian Bamboo Flute Reviewed by Janhitmejankari Team on October 16, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.